सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Imagination of kalyug in Mahabharata

नमस्कार 
🙏 मित्रों आज का शीर्षक ही यही है कि आज सबका मन जैसा है उसकी परिकल्पना महाभारत में ही हो चुकी थी। महाभारत काल में जब विधुर जी बाहर से घूमकर आते है तो वह एक दृष्टांत धृतराष्ट्र समेत सभी को सुनाते है। यह कुछ इस प्रकार से था कि
 विधुर जी देखते है की एक हाथी का महावत अपने हाथी को मदिरा पीला देता है पहले तो उसका महावत ऊपर बैठा था जब हाथी ने शराब पी तो हाथी बेकाबू हो गया और यह भूल गया कि महावत उसका स्वामी है अब हाथी महावत को मारने के लिए दौड़ता है वह कहता है कि इस महावत ने मुझे इस डंडे से मारा मैं इसको समाप्त करूंगा और महावत भागते भागते एक कुएं के पास आ पहुंचा एवं उसने कुएं में छलांग लगा दी अब नीचे गिरते हुए एक जड़ को पकड़ लेता है परंतु अब नीचे एक भूखा मगरमच्छ बैठा है अब महावत क्या करता  ऊपर जाएं तो हाथी उसकी जान ले लेगा एवं नीचे गिरे तो मगरमच्छ खा जाएगा फिर भी वह सोचता है कि में बच गया सहसा उसकी नजर जड़ कि तरफ जाती है उसने देखा कि जड़ को दो चूहे काट रहे थे एक सफ़ेद और एक काला चुहा तथा ऊपर एक बड़ा वृक्ष था लगा हुआ जिसमें की एक मधुमक्खी का छत्ता लगा था जिसमें से शहद टपक कर उस महावत के मुंह में गिरा एवं वह इस शहद का रसपान कर रहा ये सब सुनकर धृतराष्ट्र बोले अपने बड़ा ही भयानक दृश्य बताया ऐसा कोन सा अभागा होगा जो कि ऐसी दुविधा में फंसा होगा तो विधुर जी बोले कि महाराज यह हम सबकी दशा हो गई है।”

निष्कर्ष : इस पूरे वृतांत को सुनकर मन में यही सवाल उठता है कि ऐसा अभागा कौन है जो कि ऐसी दुविधा में फंस जाएं की एक तरफ खाई तो दूसरी तरफ कुआं। परंतु आखिर में विदुर जी कहते हैं कि यह हम सब की दशा है कि इस कलयुग में हमने अपने  मन रूपी हाथी को माया की इतनी मदिरा पिला दी है कि यह माया में तन्मय हो गया है अब यह अपने स्वामी को मारने ही निकल पड़ा है एवं मनुष्य भागते भागते संसार रूपी कुएं में छलांग लगाता है एवं जड़ हाथ में आती है एक तरफ नीचे मौत है और दूसरी तरफ ऊपर मन है जो कि क्रोधित है एवं अब जड़ में जो दो चूहे लगे हैं एक सफ़ेद और एक काला। यहां पर जड़ का अर्थ है आयु जिसे काट रहे हैं दो चूहे एक सफेद चूहा जो कि दिन है और एक काला चूहा जो कि रात है ऐसे ही दिन के बाद रात एवं रात के बाद दिन हमारी आयु को काट रहे हैं। जब आयु की जड़ कट जाएगी तो मनुष्य इस संसार रूपी कुएं में नीचे गिर जाएगा।
 “यहां पर एक ही परम रहस्य की बात है की इस कहानी के मध्य में जब महावत शहद का रसपान करता है ठीक उसी प्रकार यदि मनुष्य भगवान के प्रेम रस का रसपान करते हुए अपने मन को वश में रखें तो चाहे दिन हो या रात या दुख हो या सुख परे उठकर यानी की संसार में रहकर भी वह इसमें लिप्त नहीं हो पाएगा एवं वह इस युग को पार कर जाएगा। ” 




🙏 सादर प्रणाम 🙏 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Importance of woman in society

 नमस्कार   🙏 मित्रो आज का   शीर्षक समाज के हित में है यदि समाज स्त्रियों का पूर्णता सम्मान करें तो समाज विकास पथ पर कभी भी डगमग आएगा नहीं। स्त्री के सम्मान में एक बात अवश्य कहीं जाती है: “नारी निंदा मत करो नारी नर कि खान है क्योंकि नारी से ही पैदा हुए भक्त ध्रुव, प्रहलाद,और भगवान है”   अर्थ  : नारी एक देवी का स्वरूप भी है जिसे सभी भक्त माता के रूप में भी पूजते है, नारी एक बहन का भी स्वरूप है जो कि अपने भाई की रक्षा हेतु रक्षा सूत्र बांधती है एवं समय आने पर एक माता का भाग भी निभाते है,नारी एक ग्रह लक्ष्मी का भी स्वरूप है जो कि घर को एक पवित्र धागे में बांधती है एवं इतना ही नहीं भगवान का दूसरा स्वरूप माता को कहा गया है यदि कोई पुत्र अपनी माता की सेवा ही पूर्ण भाव से करे तो भगवान सदैव उसकी रक्षा करेंगे। एवं संसार में स्त्री से बड़ी और कोई त्याग की मूरत नहीं है। “यहां पर एक ही परम सत्य की बात है नारी के स्वरूप में विद्या की देवी भी है इसलिए जो मनुष्य नारी का सम्मान नहीं करते उनकी बुद्धि भी धीरे धीरे कम होती चली जाती है” 🙏 सादर प्रणाम 🙏 

Body effect on brain

नमस्कार    🙏 मित्रो आज का शीर्षक भी बिल्कुल सरल है कि शरीर का मस्तिष्क पर क्या प्रभाव पड़ सकता है? वैसे शरीर एक प्रकार से जड़ तत्व है जिस प्रकार पेड़ धरती से जुड़ा हुआ होता है उसी प्रकार शरीर भी धरती से जुड़ा हुआ है एवं शरीर का अंत हो सकता है इसके भीतर की आत्मा का नहीं। शरीर भी विभिन्न प्रकार के है:   पहला : मनुष्य शरीर जो कि बड़े ही भाग से प्राप्त होता है क्योंकि इसी शरीर से ही भगवान को पाया जा सकता है। दूसरा : पशु एवं पक्षी का शरीर जो कि मनुष्य शरीर में पाप करने केेे कारण मिलता है। एवं इस शरीर से निकलने के बहुत जतन करने पड़ते हैं तथा अपने पुण्य को बनाना पड़ता है । निष्कर्ष:  यहां पर एक परम रहस्य की बात यही है कि जिसमें मनुष्य का शरीर प्राप्त कर अपने मन को पूर्ण वश में कर लिया तो समझो उसका मस्तिष्क पूर्ण रूप से कार्य करेगा। मन वश में तभी आएगा यदि आप सद मार्ग पर हैं।           🙏सादर प्रणाम🙏

Childhood brain

नमस्कार 🙏 मित्रो आज का शीर्षक यह है कि बचपन में मस्तिष्क किस प्रकार का होता है ? यह सवाल ही बड़ा रोचक है कि बचपन में बच्चे के मस्तिष्क कि परिकल्पना करना एक परमरहस्या की तरफ बढ़ने वाली बात है क्योंकि मानव जीवन के चार पहर है यह कुछ इस प्रकार है कि: पहला : बचपन  दूसरा : युवावस्था  तीसरा : जवानी  चोथा : वृद्ध  परंतु यहां पर बचपन कि चर्चा है बचपन में एक बच्चा का मस्तिष्क पूर्ण रूप से खाली होता है वह कुछ नहीं जानता। यहां पर एक ही परम रहस्य है जोकि पूर्व में एक विश्व प्रसिद्ध व्यक्ति ने कहा था की “बचपन में एक बच्चे का मस्तिष्क इतना प्रभावी होता है कि आप चाहे तो उसे एक विश्व प्रसिद्ध व्यक्ति भी बना सकते हैं एवं चाहे तो एक आतंकवादी भी बना सकते हैं।” निष्कर्ष  : यहां से एक ही बात साफ होती है कि बचपन में बच्चे पूर्ण रूप से एक पवित्र आत्मा की तरह होता है यानी कि उनका मस्तिष्क एक पवित्र भूमि की तरह है जिसमें की मां-बाप अच्छे बीजों का बीजारोपण करते है एवं समय आने पर यही बीज संस्कारों के रूप में अंकुरित होते हैं।